फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Flight: तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली वापस लौटी इंडिगो की फ्लाइट, थाईलैंड के फुकेत के लिए भरी थी उड़ान

Tue, 03 Jan 2023 09:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सभी यात्रियों को विमान से उतार कर टर्मिनल भवन में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि अगले ऑपरेशन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो का एक विमान करीब 50 मिनट के भीतर ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक Indigo 6E-1763 विमान थाईलैंड के फुकेत के लिए निर्धारित था और पायलट ने सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ ही देर बाद  तकनीकी खराबी की सूचना के बाद यह दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह करीब 7:31 बजे लौट आया। सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद इंडिगो पायलट ने एहतियाती लैंडिंग के लिए कहा। एटीसी ने उतरने की अनुमति दी और पूरी आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की। कुछ देर बाग इंडिगो ने खुद इस घटना की पुष्टि कर दी।

वैकल्पिक विमान की व्यवस्था
सभी यात्रियों को विमान से उतार कर टर्मिनल भवन में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि अगले ऑपरेशन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। फुकेत की उड़ान के लिए यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है। इंडिगो ने एक बयान में कहा, यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें