आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने गुरुवार ने कहा कि उन्होंने कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से बातचीत करने की कोशिश की थी।। पर इस्लामिक स्टेट ने इसके जवाब में उन्हें सिर कटे हुए आदमी की तस्वीर भेज दी थी।
उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट के साथ शांति वार्ता शुरू करने का उनका प्रयास अब खत्म हो गया है। रविशंकर ने कहा कि हमने शांति वार्ता का प्रयास किया तो उन्होंने हमें एक सिर कटे हुए आदमी की एक तस्वीर भेज दी।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आईएसआईएस कोई भी शांति वार्ता नहीं चाहता है। यह बात उन्होंने अगरतला में पत्रकारों के संग बातचीत करते हुए कही। रविशंकर अपनी तीन दिन की यात्रा पर त्रिपुरा गए थे।
इस दौरान उन्होंने उत्तरी पूर्वी क्षेत्र में शांति प्रयासों के लिए कई लोगों से मुलाकात की। कई उग्रवादी संगठनों से उन्होंने कहा कि वो शांति प्रक्रिया का हिस्सा बने और सरकार के साथ बात करें।