सुरक्षा और रक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि फिलीपीन अपनी लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने और अपने पुराने हेलिकॉप्टर बेड़े को बदलने के लिए उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र फिलीपीन अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। कुछ माह पहले ब्रह्मोस क्रूज मिसाइस की तीन बैटरी का अधिग्रहण 375 मिलियन डॉलर में सौदा पक्का करने के बाद अब भारत से उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर (एएलएच) खरीदने की तैयारी में है।
विज्ञापन
रविवार को सुरक्षा और रक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि फिलीपीन अपनी लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने और अपने पुराने हेलिकॉप्टर बेड़े को बदलने के लिए एएलएच में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इस संबंध में दोनों पक्षों से बातचीत का दौर जारी है। अधिकारियों के अनुसार फिलीपीन भारत के स्वदेशी रूप से विकसित हल्के तेजस लड़ाकू विमान के प्रदर्शन से प्रभावित है। वह इसे भी खरीदने पर विचार कर रहा है।
भारत का प्रमुख रणनीतिक साझेदार है फिलीपीन
दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ दशकों से चल रहे क्षेत्रीय विवादों के साथ-साथ सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए फिलीपीन अपनी तैयारी पुख्ता करना चाहता है। स्वदेशी रूप से विकसित 5.5 टन भारवर्ग के एएलएच हेलिकॉप्टर में दो इंजन हैं और यह नई जनरेशन का हेलिकॉप्टर है। इसे विभिन्न सैन्य अभियानों के लिए प्रभावी माना गया है।
विज्ञापन
बता दें कि फिलीपीन दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों में तेजी आई है, खासकर समुद्री क्षेत्र में।