फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Blast: 40 लोगों की मौत के बाद सिगाची पर लापरवाही के आरोप, मशीनरी नहीं बदली; 1-1 करोड़ का मुआवजा

Thu, 03 Jul 2025 08:07 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना में फार्मा कंपनी सिगाची के प्लांट में हुए धमाके में मौतों की संख्या 40 पहुंची। कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद पुरानी मशीनरी नहीं बदली गई। कंपनी व सरकार ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजा देने की घोषणा की। मैनेजमेंट पर केस दर्ज।

विज्ञापन
तेलंगाना में धमाका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के प्लांट में हुए धमाके के बाद अब फार्मा कंपनी सिगाची की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों के बार बार-बार कहने के बाद भी सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पुरानी हो चुकी मशीनरी को नहीं बदला।
विज्ञापन


इधर, प्लांट में हुए धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई, जबकि 33 लोग घायल हैं। इस बीच, फार्मा कंपनी सिगाची ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे का एलान किया है। इससे पहले मंगलवार को तेलंगाना सरकार ने भी पीड़ित परिवारों को इतनी ही राशि देने की घोषणा की थी। दूसरी तरफ, तेलंगाना पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिजनों की शिकायत के आधार पर फार्मा कंपनी के मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- Telangana Blast: धमाके में बुरी तरह झुलसे लोग, DNA जांच से होगी शवों की पहचान; मलबे में अभी भी तीन शव फंसे
विज्ञापन

 
कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज
हादसे में अपने पिता राजनला वेंकट जगन मोहन को खोने के बाद यशवंत ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता और अन्य कर्मचारियों ने सिगाची कंपनी प्रबंधन को कई बार मशीनरी बदलने के बारे में सूचना दी थी, क्योंकि मशीनें बहुत पुरानी थीं और उनसे जान-माल की हानि की आशंका थी। हालांकि, कंपनी प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और पुरानी मशीनों का ही इस्तेमाल जारी रखा। इसकी वजह से प्लांट में विस्फोट हुआ, जिससे जानमाल की भारी हानि हुई। 
विज्ञापन


कंपनी के पास नहीं थी अग्निशमन विभाग से एनओसी हादसे के बाद अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि फार्मा कंपनी ने विभाग से कोई एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं ली थी। प्लांट में फायर अलार्म और हीट सेंसर सहित कोई भी पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें