फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: अदालत ने पीएफआई के पांच सदस्यों की ATS हिरासत आठ अक्तूबर तक बढ़ाई, छापेमारी के दौरान हुए थे गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 06:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नेतृत्व में 22 सितंबर को कई एजेंसियों ने एक साथ देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। ये पांचों आरोपी उन बीस लोगों में शामिल हैं जिन्हें उस दिन महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने राज्य में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
court Order
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक अदालत ने सोमवार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पांच कथित सदस्यों की एटीएस हिरासत को 8 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी है। कई एजेंसियों ने एक साथ पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की थी, इसी दौरान इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया  गया था। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नेतृत्व में 22 सितंबर को कई एजेंसियों ने एक साथ देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। ये पांचों आरोपी उन बीस लोगों में शामिल हैं जिन्हें उस दिन महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने राज्य में गिरफ्तार किया था। 

इन आरोपियों की पिछली रिमांड की अवधि समाप्त हो रही थी। इसलिए सोमवार एटीएस ने इन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.एम. पाटिल की अदालत में पेश किया और उनकी आठ दिनों की हिरासत की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनकी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ा दी। 
विज्ञापन


एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों शामिल होने, समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 

एनआईए के नेतृत्व में देश की कई एजेंसियों ने एक साथ 15 राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई की थी। इस दौरान पीएफआई के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। 

इस दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक में 20-20 गिरफ्तार हुईं। तमिलनाडु से 10, असम से 9, उत्तर प्रदेश से 8, आंध्र प्रदेश से 5, मध्यप्रदेश से 4, पुड्डुचेरी और दिल्ली से तीन-तीन और राजस्थान से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें