ईडी ने अंदासू रविंदर के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। ईडी ने अपनी कार्रवाई की जानकारी दी है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत अंदासू रविंदर की 7.33 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। गौरतलब है कि अंदासू रविंदर अतिरिक्त आयकर निदेशक थे, जिन्हें सरकार ने जबरन रिटायरमेंट दिया था।
व्यवसायी धनराज कोचर की संपत्ति भी हुई कुर्क
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में तमिलनाडु के व्यवसायी धनराज कोचर और उनके परिवार की 49.60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें 1.16 करोड़ रुपये नकद और 12.68 करोड़ रुपये की ज्वेलरी भी शामिल हैं। इस मामले में यह दूसरी कुर्की है।
इससे पहले साल की शुरुआत में 69.14 करोड़ रुपये अटैच किया गया था। जानकारी के मुताबिक, अभी तक मामले में कुल 118.74 करोड़ रुपये अटैच हो चुका है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की है। अभी मामले की जांच जारी है। ईडी ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा धनराज कोचर व परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की। एजेंसी