फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Action on PFI: एनआईए ने पुणे में स्कूल के दो फ्लोर कुर्क किए, यहां चलते थे पीएफआई के प्रशिक्षण शिविर

Mon, 17 Apr 2023 10:08 PM IST
देवेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

NIA Action on PFI: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूल इमारत के दो फ्लोर कुर्क किए हैं, जिनका पीएफआई ने मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए इस्तेमाल किया था।  
विज्ञापन
NIA Team - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIA Action on PFI: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूल इमारत के दो फ्लोर कुर्क किए हैं, जिनका पीएफआई ने मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए इस्तेमाल किया था। आरोप है कि पीएफआई ने एक समुदाय के नेताओं की टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ब्लू बेल स्कूल परिसर की चौथी और पांचवीं मंजिल की कुर्की रविवार को की गई। यहां पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) द्वारा मुस्लिम युवकों को संगठन में भर्ती करने और उन्हें 2047 तक देश में इस्लामी शासन की स्थापना का विरोध करने वालों को खत्म करने, उन पर हमला करने के लिए सशस्त्र और निहत्थे प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता था।

एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस विभागों द्वारा इसके कई पदाधिकारियों पर छापा मारने और गिरफ्तार किए जाने के बाद पिछले साल सितंबर में केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इसे गैर-कानूनी संगठन घोषित कर दिया गया था। यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के प्रावधानों के तहत की गई है और अचल संपत्ति को एनआईए द्वारा आतंकवाद की इनकम कहा गया है।

 
विज्ञापन


कार्रवाई पिछले साल अप्रैल में पीएफआई के खिलाफ दायर एक प्राथमिकी से संबंधित है और इस साल मार्च में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया था और एनआईए ने पीएफआई सहित 20 संस्थाओं को नामजद किया था। एनआईए ने पिछले साल 22 सितंबर को स्कूल परिसर की दो मंजिलों की तलाशी ली थी।

वहां एजेंसी ने आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे, जिससे पता चला कि इसका इस्तेमाल अभियुक्तों द्वारा अपने पीएफआई कैडर को हथियारों का प्रशिक्षण शिविरों आयोजन के लिए किया गया था। एनआईए ने कहा कि शिविरों का इस्तेमाल उनकी भावनाओं को भड़काने और उन्हें हिंसक जिहाद अपनाने हेतु भड़काने के लिए भी किया गया था, जिसका उद्देश्य आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें