फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में आरएसएस नेता की हत्या के मामले में PFI सदस्य गिरफ्तार, पीएफआई ने लगाए सरकार पर आरोप

Mon, 19 Sep 2022 10:33 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पलक्कड़ (केरल)

सार

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पीएफआई के पलक्कड़ जिला सचिव, अबूबकर सिद्दीक को आरएसएस नेता एस के श्रीनिवासन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पलक्कड़ जिले में आरएसएस के एक नेता की हत्या मामले में इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक नेता को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार को पीएफआई के पलक्कड़ जिला सचिव, अबूबकर सिद्दीक को आरएसएस नेता एस के श्रीनिवासन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अबूबकर सिद्दीक के खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए, पीएफआई ने सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार पर राज्य में अपने कार्यकर्ताओं को परेशाना करने साथ ही झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि सरकार हाल ही में कोझीकोड में पीएफआई द्वारा आयोजित एक रैली में भारी लोगों की संख्या को देखकर चिंतिंत है।
विज्ञापन


श्रीनिवासन की हत्या के सिलसिले में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो पीएफआई या इसकी राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ता थे। पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल को पीएफआई नेता सुबैर की हत्या की जवाबी कार्रवाई में श्रीनिवासन मारा गया था।

आरएसएस के पूर्व जिला नेता और पदाधिकारी श्रीनिवासन पर 16 अप्रैल को मेलमुरी में उनकी मोटरसाइकिल की दुकान पर छह सदस्यीय गिरोह ने हमला किया था और उनकी हत्या कर दी थी। इससे महज 24 घंटे पहले 15 अप्रैल की दोपहर के जुमे की नमाज पढ़कर अपने पिता के साथ घर लौट रहे सुबैर की जिले के इलापुल्ली में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें