फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meeting: नड्डा ने की भागवत से मुलाकात, गोवा के सीएम समेत आठ विधायक भी भाजपा अध्यक्ष से मिले

Mon, 19 Sep 2022 10:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उनके साथ कांग्रेस से भाजपा में आए आठ विधायक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा ने उदासीन आश्रम में संघ के शीर्ष नेतृत्व से बंद कमरे में मुलाकात की। बैठक भाजपा में संगठन स्तर पर बदलावों के बीच हुई। खासकर ऐसे वक्त जब कुछ ही दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी की संसदीय बोर्ड से हटाया गया था। जाना शामिल है। संसदीय बोर्ड भाजपा में निर्णय लेने वाला शीर्ष मंच है।

विज्ञापन


इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उनके साथ कांग्रेस से भाजपा में आए आठ विधायक भी मौजूद थे। हालांकि, विपक्ष ने सावंत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का समय नहीं मिल पाने को लेकर उन पर निशाना साधा।

राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने कहा कि अगर पीएम उनसे मिलने के लिए तैयार नहीं थे, तो सावंत ने ऐसा क्यों कहा? क्या यह सिर्फ प्रचार हासिल करने के लिए था या उनका 'हाईकमान' उनसे बच रहा था? सावंत को स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री और छह विधायक रविवार रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे, जबकि दो विधायक सोमवार को यहां उनके साथ शामिल हुए। सावंत पूरे दिन गोवा सदन में डेरा डाले रहे और शाह और नड्डा से मिलने के लिए शाम 6 बजे ही भाजपा मुख्यालय गए। इससे पहले पिछले हफ्ते आठ कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, संकल्प अमोनकर, रूडोल्फ फर्नांडीस और एलेक्सो सेक्वेरा भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें