फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 13 अक्टूबर को बंद नहीं रहेंगे पेट्रोल पंप, सरकार से बातचीत के बाद डीलरों ने वापस ली हड़ताल

Wed, 11 Oct 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप डीलरों ने देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बातचीत के बाद पेट्रोल पंप डीलरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। बता दें कि देशभर के पेट्रोल डीलरों  ने आगामी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया था।
विज्ञापन


देश भर में करीब 54 हजार डीलर पेट्रोलियम उत्पादों के 54,000 डीलरों ने 13 अक्तूबर को देशव्यापी हड़ताल करने का एलान किया था। यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट (यूपीएफ) ने बेहतर लाभ (मार्जिन) समेत विभिन्न मांगों और पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में लाए जाने के लिए इस हड़ताल का एलान किया था। 

पढ़ें- गुजरात के बाद महाराष्ट्र ने भी घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, नए रेट मध्य रात्रि से होंगे लागू

फ्रंट ने मांग की है कि चार नवंबर, 2016 को तेल मार्केटिंग कंपनियों के साथ किए गए करार को लागू किया जाए। यह फैसला काफी समय से लंबित है। अन्य मांगों में डीलर मार्जिन की हर छह माह में समीक्षा, निवेश पर रिटर्न के लिए बेहतर नियम, कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान, नुकसान से निपटने के लिए नए अध्ययन और एथेनॉल मिलाने व ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें