फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल 0.89 पैसा महंगा

Thu, 01 Jun 2017 07:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच बुधवार देर रात से पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल 89 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले 16 मई को पेट्रोल 2.16 रुपये और डीजल 2.10 रुपये सस्ता हो गया था। 
विज्ञापन


मूल्यवृद्धि की घोषणा करते हुए  देश की सबसे बड़ी ईंधन रिटेलर कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कहा कि यह मूल्यवृद्धि राज्यों के स्थानीय उपकर या वैट से इतर की गई है। असल वृद्धि कर दर पर ही निर्भर करेगी।

हालांकि इस मूल्यवृद्धि से दिल्ली में बृहस्पतिवार से पेट्रोल की कीमत 65.32 रुपये के मुकाबले 66.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इसी तरह एक लीटर डीजल की कीमत अब 54.90 रुपये के बजाय 55.79 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें