फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Thu, 01 Jun 2017 06:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस 2018 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बात का फैसला किया है। उन्होंने कर्नाटक को लेकर कई अहम फैसले भी लिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस बात की जानकारी दी। कांग्रेस ने अपने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और कर्नाटक सरकार में मंत्री डा. जी. परमेश्वर को पूरी तरह से संगठन में ही सक्रिय रहने के लिए मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा है। इसके साथ ही एस आर पाटिल को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया है।

वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव भी इस पद पर बने रहेंगे। गुंडूराव साउथ कर्नाटक और पाटिल नार्थ कर्नाटक का जिम्मा संभालेंगे। राज्य सरकार में मंत्री डी के शिवकुमार को विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं सांसद के एच. मुनिअप्पा कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे और सतीश जारकिहोली राष्ट्रीय सचिव। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें