सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती की है। जहां पेट्रोल की कीमत में 1.42 रुपये की कटौती की गई है वहीं डीजल 2.01 रुपये सस्ता हुआ है। ये कीमतें रविवार आधी रात से लागू होंगी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार गिरते कच्चे तेल के दामों के की वजह से पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है। गौरतलब है कि तेल कंपनियां और सरकार महीने में दो बार तेल की कीमतों की समीक्षा करती है और इसके बाद इनके मूल्य का निर्धारण करती हैं।
इसी महीने की 15 तारीख को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई थी। कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 2.25 रुपये और डीजल के दाम में 0.42 रुपये की कटौती की थी। इस महीने में अबतक पेट्रोल 3.67 रुपये और डीजल 2.43 रुपये सस्ता हो चुका है।