फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर, मुंबई में ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा

Mon, 22 Feb 2021 08:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई ऑटो-टैक्सी का किराया - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर अब सार्वजनिक परिवहन पर भी नजर आने लगा है। मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो और टैक्सी वालों ने किराये में बढ़ोतरी की है। मुंबई में ऑटो और टैक्सी वालों ने न्यूनतम किराया तीन रुपये तक बढ़ा दिया है।  ऑटो का न्यूनतम किराया 18 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये किया गया है। जबकि काली पीली टैक्सी का किराया 22 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। ऑटो और टैक्सी चालकों ने कहा कि वे लोग पिछले पांच वर्षों से परेशान थे क्योंकि ईंधन, रखरखाव, बीमा की लागत में वृद्धि के बावजूद एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं की गई थी। अब पांच साल बाद किराया बढ़ा है, तो उन लोगों को कुछ लाभ होगा। वहीं कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के चलते अप्रैल से जून तक कोई कमाई नहीं हुई है, इसके चलते कई लोग कर्ज में डूब गए। अब बढ़े किराये से कुछ उम्मीद जगी है।हालांकि, बढ़ी कीमतों का असर आम पब्लिक की जेब पर पड़ेगा।
बता दें कि किराये में बढ़ोतरी का फैसला मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण ने सोमवार (22 फरवरी) को किराये में बढ़ोतरी की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई बैठक के बाद लिया गया।
विज्ञापन


मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम 
मुंबई में ईंधन की दरों में वृद्धि जारी है। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल की दरें बढ़ीं। शहर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से सिर्फ 3 रुपये कम यानी 97 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की दरों में अकेले 24 गुना वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

शिवसेना ने केंद्र पर साधा निशाना 

शिवसेना ने ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के बजाय सरकार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

 बॉलीवुड की चुप्पी पर उठाए सवाल 
महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन का नेतृत्व करने वाले दल ने ईंधन के बढ़ते दामों पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी का मुद्दा भी उठाया। पूर्व में गठबंधन में उसकी सहयोगी कांग्रेस भी पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर फिल्मी कलाकारों की चुप्पी का मुद्दा उठा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें