फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP दफ्तर के सामने जिला सचिव की कार पर फेंका पेट्रोल बम 

Wed, 21 Mar 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी दफ्तर के बाहर बुधवार सुबह कोयंबटूर के भाजपा जिला सचिव की कार पर पेट्रोल बम फेंका गया है। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका गया था।
विज्ञापन


पिछली बार फेंके गए बम का भी वीडियो सामने आया था जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे थे। वीडियो में दोनों युवक भाजपा दफ्तर के बाहर खड़े थ्री व्हीलर के पीछे से आए थे। पहले युवक के पेट्रोल बम फेंकते ही भाजपा दफ्तर से एक शख्स निकला, तभी दूसरे युवक ने भी पेट्रोल बम दफ्तर पर फेंका और वहां से भाग गया।  

वहीं आज हुए धमाके का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है न ही किसी नेता का कोई बयान आया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल किसी को गिफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें