फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरों में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, इसका आप पर पड़ेगा क्या असर

Tue, 17 Sep 2019 06:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत के महानगरों में बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें
  • सऊदी अरब में हुए हमले का भारत में दिख रहा असर
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी उछाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों से कच्चे तेल बाजार में उथल-पुथल के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 14 पैसे बढ़ कर 72.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे तेज हो कर 65.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को 20 प्रतिशत की भारी उछाल के बाद भारत में सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल डीजल के दाम में यह वृद्धि की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 साल बाद कच्चे तेल के दाम में एक दिन में इतना बड़ा उछाल आया है। 

महानगरों में तेल की कीमत

  • दिल्ली में पेट्रोल का दाम 14 पैसे बढ़ कर 72.17 रुपये और डीजल 15 पैसे तेज हो कर 65.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 76.69 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल 71.46 रुपये लीटर बिक रहा है। 
  • हैदराबाद में डीजल 67.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि पेट्रोल की कीमत 74.61 रुयपे प्रति लीटर हो गई है।
  • बंगलूरू और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.97 प्रति लीटर हो गई है जबकि दोनों शहरों में डीजल 69.26 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल 67.99 रुपये लीटर बिक रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें