महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई है। दिल्ली निवासी विक्रम गहलोत, रिषब जैन और गौतम शर्मा द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि राज्य में सत्तारूढ़ राजनीतिक दलों द्वारा प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर न केवल अपराधियों को बचाया जा रहा है बल्कि आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।