फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर फेक न्यूज और फर्जी अकाउंट को बंद करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज

Wed, 20 May 2020 10:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Pixr8
विज्ञापन

ट्विटर पर फेक न्यूज को रोकने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें अनुरोध किया गया है कि ट्विटर पर फेक न्यूज के जरिए नफरत फैलाने वाले संदेश, विज्ञापनों और फर्जी अकाउंट की जांच के लिए एक व्यवस्था बनाने का कोर्ट की तरफ से निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका भाजपा नेता विनीत गोयनका की तरफ से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि कई प्रमुख और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम के फर्जी ट्विटर और फेसबुक अकाउंट हैं।

याचिका में आगे कहा गया है ‘‘इन फर्जी खातों पर कई बड़ी हस्तियों की असली तस्वीरों का इस्तेमाल होता है। ऐसे हालात में आम यूजर इन ट्विटर हैंडल्स पर भरोसा करता है और फेसबुक की इन खबरों को सही मानता है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें