फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की जांच निजी हाथों में होने के खिलाफ याचिका दायर, निर्वाचन आयोग से एससी ने मांगा जवाब

Wed, 05 Sep 2018 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
मतदान से पहले निजी कंपनियों द्वारा ईवीएम की जांच केखिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को जवाब दाखिल करने केलिए कहा है। याचिका आशीष गोयल नामक एक पत्रकार ने दायर की है।  
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एके सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने इस जनहित याचिका पर परीक्षण का निर्णय लेते हुए याचिकाकर्ता को याचिका की प्रति निर्वाचन आयोग को देने केलिए कहा है। निर्वाचन आयोग को दो हफ्ते में इस पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। 
याचिका में कहा गया है कि ईवीएम की जांच व रखरखाव का काम निजी हाथों में नहीं होना चाहिए। 

इसकी जांच सरकारी अधिकारियों के द्वारा होनी चाहिए। याचिका में आशंका जताई गई है कि ईवीएम की जांच में शामिल निजी कंपनी के लोगों में कुछ का संबंध राजनीति दलों से हो सकता है। याचिकाकर्ता ने कहा है इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें