फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की मांग वाली याचिका खारिज

Sat, 16 Mar 2019 05:08 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court (File)
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में एक अजीबोगरीब याचिका दायर कर भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की गुहार लगाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की याचिका पर घोर आपत्ति जताते हुए इसे खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति रोहिंग्टन एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से पूछा कि यह किस प्रकार की याचिका है। क्या आपको पता कि आपने याचिका में क्या मांग की है। 

विज्ञापन


पीठ ने वकील से कहा कि क्या अपनी मांग को लेकर दलीलें देने केलिए तैयार है। पीठ ने कहा, 'हम दलील सुनने के लिए तैयार हैं लेकिन आप अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहिए।’ अदालत का रुख देखते हुए वकील ने दलील पेश न करना ही बेहतर समझा। इसके बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें