फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, तीन सदस्यीय पीठ करेगी सुनवाई

Tue, 09 Apr 2019 09:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षा पेपर लीक मामले की केस डायरी और स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ अब 11 अप्रैल को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने 1 अप्रैल को आयोग को एसएससी सम्मिलित स्नातक लेवल (सीजीएल), 2017 की पुन: परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की इजाजत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि संस्थान के कुछ भ्रष्ट लोगों के कारण लाखों बेरोजगार युवक को भुगतना पड़ रहा है। एसएससी सीजीएल, 2017 के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसएससी ने पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। 

पिछले साल 31 अगस्त को कोर्ट ने परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी। अदालत ने कहा था कि प्रथमदृष्टया परीक्षा दोषपूर्ण नजर आती है। वह लोगों को एसएससी द्वारा 2017 में आयोजित दोषपूर्ण संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) और संयुक्त सीनियर सेकेंडरी स्तर (सीजीएसएल) की परीक्षाओं का लाभ लेने की इजाजत नहीं दे सकती।
विज्ञापन


बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक सहित अन्य अनियमितताओं से निपटने के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें