फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कार पर गत्तों का ढेर गिरने से व्यक्ति की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Sun, 04 Oct 2020 11:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक पुल से गुजर रहे ट्रक के पलट जाने के बाद उस पर रखा गत्तों का ढेर नीचे से गुजर रही कार पर गिर गया, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात 10 बजे शहर की घोदबुंदेर सड़क पर वाघबिल नाका में हुई। उन्होंने बताया कि वाघबिल पुल पर एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि ट्रक पर लदा गत्तों का ढेर पुल के नीचे से गुजर रही कार पर गिर गया, जिससे कार की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


उन्होंने बताया कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। कार चला रहा 38 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कसारवाडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें