बीवी पापा राव ने दावा किया कि प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर एक यूनेस्को विरासत स्थल है और ट्रस्ट ने मंदिर में रामप्पा उत्सव मनाने के लिए लगभग दो महीने पहले अनुमति के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास आवेदन किया था।
काकतीय हेरिटेज ट्रस्ट को रामप्पा मंदिर में नृत्य उत्सव की नहीं मिली। इसके लिए काकतीय हेरिटेज ट्रस्ट के एक अधिकारी ने शनिवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में वारंगल के नजदीक स्थित रामप्पा मंदिर में प्रसिद्ध नृत्यांगना मल्लिका साराभाई की भागीदारी की वजह से उसे नृत्य समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी बीवी पापा राव ने कहा कि संस्था द्वारा शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया लेकिन यह वारंगल शहर में एक अलग स्थान पर संपन्न हुआ। केंद्रीय मंत्री रेड्डी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
बीवी पापा राव ने दावा किया कि प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर एक यूनेस्को विरासत स्थल है और ट्रस्ट ने मंदिर में रामप्पा उत्सव मनाने के लिए लगभग दो महीने पहले अनुमति के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास आवेदन किया था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि साराभाई के भाग लेने पर रेड्डी ने कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया। वारंगल में, मल्लिका साराभाई ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह घटना उनके हिंदुत्व के व्यक्तिगत राजनीतिक विरोध के कारण हुई।