फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: वारंगल जिले में लॉरी ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, एक घायल

Wed, 16 Aug 2023 10:58 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद।

सार

पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के वर्धन्नापेट मंडल के येलांदा गांव के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने कहा कि एक लॉरी ने विपरीत दिशा से यात्रा कर रहे एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लॉरी को कथित तौर पर एक शराबी व्यक्ति चला रहा था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के वर्धन्नापेट मंडल के येलांदा गांव के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों में से तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में शहद विक्रेता और ऑटो-रिक्शा चालक शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि वे वन क्षेत्र में शहद इकट्ठा करते थे और इसे शहरों में बेचते थे। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब वे शहद इकट्ठा करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि लॉरी चालक, जो कथित तौर पर नशे में था, को हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें