फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन नहीं होने से लोगों का फूटा आक्रोश, हंगामे के बाद तोड़े गए बैरिकेड्स

Fri, 09 Jul 2021 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

केंद्र राज्यों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मुहैया कराने का दावा कर रहा है,लेकिन सरकार के दावे की पोल उस वक्त खुल गई जब ओडिशा के एक टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन की कमी के चलते भीड़ हिंसक हो गई। लोगों ने केंद्र पर लगे बैरिकेट्स को भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन सेंटर पर तोड़फोड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए टीका ही एकमात्र बचाव है। देशभर में महामारी रोकने के लिए टीकाकरण अभियान लगातार जारी है, लेकिन कुछ राज्य आज भी वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं। वैक्सीन कमी के चलते यह अभियान धीमी पड़ रहा है। ओडिशा में तो टीकों की कमी के चलते कुछ जगहों पर तोड़फोड़ और हिंसा की भी खबरें सामने आई हैं। ओडिशा के गंजम में एक टीकाकरण केंद्र वैक्सीन नहीं मिलने से भारी भीड़ ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। वैक्सीनेशन सेंटर पर नाराज लोगों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। बता दें कि ओडिशा में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है, लेकिन पर्याप्त मात्रा टीका उपलब्ध नहीं होने से बड़ी आबादी वैक्सीनेशन से वंचित है। 

विज्ञापन

एक ही केंद्र पर अचानक जुट गई भीड़
समाचार एजेंसी एएनआई ने ओडिशा के गंजम में टीकाकरण केंद्र का वीडियो जारी किया है। इसमें लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। यहां लोग न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिख रहे हैं और न मास्क लगाए हुए। भीड़ इस कदर बेकाबू हो रही है कि प्रशासन को नियंत्रित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। नाराज लोगों ने इस केंद्र पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। हालांकि, कुछ देर बाद अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बताया जा रहा है कि एक ही केंद्र पर लोग अचानक से पहुंच गए, जिससे टीके का स्टॉक कम हो गया।


वैक्सीन कमी के कारण लोग हो रहे हिंसक
मेडिकल अधिकारी आदित्य प्रसाद साहू ने कहा, "टीके पर्याप्त नहीं हैं। लोग वैक्सीन की कमी के चलते हिंसक हो रहे हैं, बैरिकेड्स तोड़ रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश से भी लोग यहां आ रहे हैं। हमें और अधिक टीकाकरण केंद्रों की आवश्यकता है। सरकार से इसके लिए अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें