फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः खुले में शौच करने पर कटेगा चालान  

Wed, 13 Sep 2017 03:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
खुले में शौच - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत सादाबाद को भी पूरी तरह शौच मुक्त किए जाने के सख्त प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति खुले में शौच करता हुआ पाया गया तो चालान काट कर उससे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह चार से छह बजे तक नगर पंचायत कर्मी भी निरीक्षण करेंगे कि कहीं कोई खुले में शौच तो नहीं कर रहा है। लोगों को जागरूक करेंगे। अगर कोई भी खुले में शौच करता हुआ पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाएगा। चालान की जुर्माना राशि वसूली जाएगी।

दीपिका शुक्ला ने कहा कि नगर पंचायत पूरे नगर को शौच मुक्त करने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत सर्वे कर घर-घर शौचालय भी बनवाए जा रहे हैं। सरकार के इस मिशन को सफल बनाने के लिए लोगों को खुले में शौच करने की आदत को बदलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें