फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और जब एक चोर ने रोक दी मुंबई की लाइफलाइन

Tue, 21 Jun 2016 05:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक चोर ने सोमवार को मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों को ठप कर दिया। इससे पश्चिम रेलवे के  सभी रूट की रेलगाड़ियां प्रभावित र्हुइं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोकल सेवा शुरू हुई। हालांकि इसके बाद लोकल ट्रेनें 45 से 50 मिनट देरी से चलीं।
विज्ञापन


दरअसल, पश्चिम उपनगर के माहिम रेलवे स्टेशन के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र से बैटरी चोरी हो गई। इससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और इसका असर ओवरहेड वायर पर पड़ा। उपनगरीय इलाकों से चर्च गेट की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों की रफ्तार अचानक रुक गई।

लोकल ट्रेन की लाइट और पंखे सब बंद हो गए। इससे यात्री हलाकान हो गए और रेलवे की पटरियों पर उतर आए। अंधेरी, बांद्रा और दादर आदि रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


उसके बाद करीब साढ़े 12 बजे ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लोकल ट्रेन रुकने के बाद पहले लगा कि बारिश के कारण विद्युत की सप्लाई कटी हुई है, लेकिन, थोड़ी ही देर में इस गड़बड़ी का पता लगा लिया गया कि बैटरी बाक्स चोरी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें