फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण को कम करने की कोशिश, हेडफोन से सत्संग सुन रहे लोग

Tue, 20 Nov 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

देशभर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर अब लोग सजग हो रहे हैं। इससे बचने के लिए न केवल सुप्रीम कोर्ट नियम बना रहा है बल्कि लोग भी मास्क आदि का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन अगर बात ध्वनि प्रदूषण की करें तो न तो इसके प्रति कोई सजग दिखाई देता है और न ही इससे संबंधित नियमों की परवाह की जाती है। लेकिन मुंबई शहर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। 

विज्ञापन


यहां करीब 40 दिनों से सत्संग चल रहा है। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है। यहां लोग हेडफोन के जरिए सत्संग सुन रहे हैं। ताकि आसपास रहने वाले लोगों को तेज आवाज से कोई परेशानी न हो। यह कार्यक्रम बीते साल से गोल मैदान में आयोजित करवाया जा रहा है।

शहर के उल्हासनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग सुबह शाम प्रवचन सुनने आते है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सत्संग की आवाज से कई लोगों को दिक्कत हो रही थी। लोगों ने इसे लेकर शिकायत की। सत्संग सुनने के लिए अब ब्लूटूथ हेडफोन के माध्यम से लोगों को भजन सुनाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें