फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल गाड़ी चलाने वाले 15 फीसदी ग्राहक पेट्रोल गाड़ी पर शिफ्ट

Fri, 06 May 2016 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीजल से पेट्रोल गाड़ी पर शिफ्ट हो रहे लोग
विज्ञापन
डीजल गाड़ियों को लेकर सरकार व कोर्ट के रुख को देखते हुए डीजल से पेट्रोल गाड़ी पर शिफ्ट होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कार कंपनियों का कहना है कि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं होने से उन्हें अनिश्चितता भरे माहौल में काम करना पड़ रहा है जो उनकी रणनीति व उत्पादन को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन


होंडा मोटर्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जनेश्वर सेन ने बताया कि पिछले तीन महीनों में 12-15 फीसदी डीजल गाड़ी वाले उपभोक्ता पेट्रोल गाड़ी पर शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार व कोर्ट के रुख से डीजल गाड़ियों की इंवेंटरी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी बनाने के क्रम में सैकड़ों पार्ट्स लगते हैं और उनकी व्यवस्था व प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम तीन महीने का समय लगता है। लेकिन अभी इस बात का पता नहीं है कि आगे क्या होगा।

ऐसे में निश्चित नीति बनाना काफी कठिन है। उन्होंने बताया कि डीजल को लेकर वर्तमान माहौल को देखते हुए कंपनियां अपने उत्पादन की रणनीति को बदल रही है और डीजल की जगह पेट्रोल पर अधिक फोकस कर रहे हैं। औद्योगिक संगठन फिक्की ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 2000 सीसी व इससे अधिक की डीजल गाड़ियों के पंजीयन पर रोक से देश में निवेश के माहौल पर विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें