उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली-एनसीआर, वेस्ट यूपी, हरियाणा और राजस्थान के झुंझुंनू में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 4.7 की तीव्रता से आए भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में था।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 5 घंटों में भूकंप के दो झटकों ने हरियाणा को दहला दिया। झटके इतने तेज थे कि कई स्थानों पर लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर को दौड़ पड़े। शुक्रवार सुबह करीब 4:26 बजे रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता का भूकंप आया।
मिली जानकारी के मुताबिक, लोग गहरी नींद में थे कि सुबह साढ़े बजे के करीब भूकंप के झटकों से दहल गए। झटके इतने तेज थे कि पंखे, खिड़की-दरवाजे और सब चीजें हिलने लगीं। यह देखकर लोग घबरा गए और दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दहशत से निकले ही थे कि सवेरे सवा 8 बजे के करीब फिर से भूकंप आया।
राजस्थान के झुंझुनू सहित कई क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस हुए। झुंझुंनू शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटकों के कारण लोगों में दहश्त दिखी। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों में कंपन महसूस हुए व पंखा आदि सामान हिलने लगा तो अहसास हुए कि भूकंप आया है। हालांकि जानकारी के अनुसार कहीं से जान—माल के नुकसान की कोई
खबर नहीं है।
वेस्ट यूपी में शुक्रवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:00 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं शामली में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि महसूस कर कई परिवार अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल आए। आपको बता दें कि ये रमजान का महीना चल रहा है और आज सुबह जब लोग नमाज के लिए उठे तो उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए।