फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन : आम लोगों को 2022 तक करना होगा इंतजार, एम्स निदेशक ने दी जानकारी

Mon, 09 Nov 2020 10:35 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब वैक्सीन की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। हालांकि वैक्सीन बनने में अभी समय लगेगा लेकिन आम नागरिकों को वैक्सीन मिलने एक और साल का वक्त लग सकता है। देश में आम जनता को साल 2022 तक कोविज-19 वैक्सीन मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन



अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक और देश के कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित नेशनल टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने इस बात की जानकारी दी है। डॉ. गुलेरिया का कहना है कि भारतीय बाजार में कोविड-19 के लिए कारगर वैक्सीन उपलब्ध होने में एक साल से ज्यादा का समय लग जाएगा। 

डॉक्टर ने बताया कि भारत की आबादी बहुत ज्यादा है और बाजार से कोरोना वैक्सीन कैसे एक फ्लू वैक्सीन की तरह खरीदी जा सके, यह जानने में वक्त लगेगा। ऐसा होने पर ही यह आदर्श स्थिति होगी और ऐसा या तो साल 2021 के अंत तक या साल 2022 की शुरुआत में हो सकता है।
विज्ञापन


डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात वैक्सीन वितरण है। वैक्सीन वितरण ऐसा हो, कि देश के कोने-कोने तक यह पहुंच सके। डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि पर्याप्त सीरींज, पर्याप्त सुईयां और सुदूर हिस्सों तक इसकी पहुंच को आसान बनाना, सबसे बड़े चुनौती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें