फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख रुपये मिलने की फैली अफवाह, डाकघर में लगी कतार, 1050 खाते खुले

Fri, 02 Aug 2019 11:58 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुन्नार

सार

  • केरल के मुन्नार पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने पहुंचे लोग
  • अफवाह के चलते खुले 1,050 खाते
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुन्नार में पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने देखा कि बड़ी संख्या में लोग बचत खाता खुलवाने के लिए कतार में लगे हुए हैं तो वे हैरान रह गए। हालांकि , यह तस्वीर कुछ ही वक्त के लिए थी। 

विज्ञापन

 
दरअसल, कुछ शरारती तत्वों ने वाट्सएप्प पर इस बात की अफवाह फैला दी कि जिन लोगों का बचत खाता पोस्ट ऑफिस में है, उनके खाते में तीन लाख से 15 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी की ओर से वर्ष 2014 के चुनाव अभियान में किए गए वादे के मुताबिक डाले जाएंगे। 

यह अफवाह बहुत ही तेजी से फैली और लोगों की भीड़ पोस्ट ऑफिस पहुंचने लगी। इनमें अधिकतर लोग मजदूर थे जो अफवाह के बहकावे में आकर पोस्ट ऑफिस पहुंच गए। 
विज्ञापन


पोस्ट ऑफिस के अधिकारी वी परमाशिवम ने बताया कि वे केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए एक अभियान के तहत खाते खोल रहे थे जिसमें केंद्र सरकार का आदेश था कि देश भर में एक करोड़ खाते खोले जाए। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान को अफवाह बनाया गया जिससे लोग जुटना शुरू हो गए। जिसके बाद पुलिस को आकर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि हमने किसी से भी नहीं कहा कि नए खाते खुलवाने से आपको किसी भी तरह का फायदा मिलेगा। हम सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार नए खाते खोलने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। 

जब पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को लगने लगा कि चीजें हाथ से निकलने लगी है तो उन्होंने पोस्ट ऑफिस के बाहर एक बोर्ड लगा कर इस बात की जानकारी दी। लेकिन फिर भी लोगों ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद पोस्ट ऑफिस द्वारा दो दिनों में ही 1,050 नए खाते खोले गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें