फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से मुलाकात: CM पेमा खांडू बोले- टीम अरुणाचल 'विकसित भारत' के सपने के साथ, लक्ष्य पाने को कर रही काम

Mon, 29 Jul 2024 01:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, टीम अरुणाचल हर क्षेत्र में बदलाव लाने और राज्य के विकास की गति को बनाए रखने के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिन-रात काम कर रही है।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि टीम अरुणाचल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए हर क्षेत्र में काम कर रही है। राज्य के विकास की गति को बनाए रखने के लिए लगाता काम किया जा रहा है। खांडू का यह बयान मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद आया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पीएम मोदी के साथ एक के बाद एक बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। 

खांडू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, टीम अरुणाचल हर क्षेत्र में बदलाव लाने और राज्य के विकास की गति को बनाए रखने के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिन-रात काम कर रही है।
विज्ञापन


खांडू ने आगे कहा, सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने के लिए अपना दृष्टिकोण और रोडमैप साझा किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को अपने-अपने राज्य के सर्वांगीण विकास की गति को तेज करने के लिए मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया कि कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों को पूरी तरह से कवर किया जाए। मोदी ने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर गरीबों की मदद के लिए भाजपा द्वारा संचालित सरकारों के प्रयासों का उल्लेख किया।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, हमारी पार्टी सुशासन को आगे बढ़ाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

बता दें कि भाजपा द्वारा नियमित अंतराल पर आयोजित 'मुख्यमंत्री परिषद' का उद्देश्य राज्यों में प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करना, सर्वोत्तम शासन प्रथाओं का पालन करना और केंद्र सरकार की कल्याणकारी पहलों का वितरण करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें