फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: यूट्यूब चैनल पर लापता ड्राइवर के बेटे की गोपनीयता भंग करने का आरोप, बाल अधिकार पैनल ने दर्ज किया केस

Mon, 29 Jul 2024 12:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

16 जुलाई को कोझिकोड निवासी अर्जुन लकड़ी से भरे ट्रक को चलाकर कोझिकोड जा रहा था। इस दौरान रास्ते में भूस्खलन हो गया। तभी से अर्जुन लापता है। उसे लापता हुए 12 दिन बीत चुके हैं। कई एजेंसियां भूस्खलन स्थल पर उसे ढूंढने के लिए खोज अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने रविवार को एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक वीडियो वायरल होने के बाद आयोग ने संज्ञान लिया, जिसमें यूट्यूब चैनल के एंकर को हाल ही में कर्नाटक में भूस्खलन में लापता हुए ट्रक चालक के बेटे की गोपनीयता भंग करते हुए देखा गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 16 जुलाई को कोझिकोड निवासी अर्जुन लकड़ी से भरे ट्रक को चलाकर कोझिकोड जा रहा था। इस दौरान रास्ते में भूस्खलन हो गया। तभी से अर्जुन लापता है। उसे लापता हुए 12 दिन बीत चुके हैं। कई एजेंसियां भूस्खलन स्थल पर उसे ढूंढने के लिए खोज अभियान चला रही हैं।

'मझाविल केरला' नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें यूट्यूब चैनल के एंकर को अर्जुन के बेटे से सवाल करते हुए देखा गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इसका संज्ञान लिया। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आयोग ने परिवार को सांत्वना देने के बजाय बच्चे को अपने पिता के बारे में बोलने के लिए मजबूर करने चैनल के कृत्य पर विचार करने के बाद कार्रवाई की। आयोग ने इस मामले पर जिला पुलिस प्रमुख, यूट्यूब चैनल और अन्य से भी रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें