फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत समेत दुनिया के 81 देशों में बढ़ी शांति, सीएए पर प्रदर्शन न होता तो मजबूत होती स्थिति

Sun, 14 Jun 2020 11:36 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत समेत दुनिया के 81 देशों में शांति बढ़ी है। इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस की हालिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि दुनिया के 80 देशों में शांति में कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में शांति बढ़ रही है। 

विज्ञापन


शांति के मामले में भारत 163 देशों में 139वें नंबर पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिक संशोधन कानून (सीएए) को लेकर अगर देश में ज्यादा हंगामा नहीं हुआ होता, तो भारत की स्थिति में और सुधार हो सकता था। 

भारत में विभिन्न राजनीतिक, जातीय और धार्मिक समूहों के बीच तनाव देश में शांति के लिए खतरा पैदा करने वाला है। भारत के बारे में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के शांति के प्रयासों में भारत की भूमिका बढ़ी है। 
विज्ञापन


साथ ही दुनियाभर में जारी हथियारों की होड़ के बीच सेना पर होने वाले खर्च में कमी सराहनीय है। ग्लोबल पीस इंडेक्स में आइसलैंड लगातार आठवीं बार सबसे शांत देश रहा है। शीर्ष पांच देशों में यूरोप से सिर्फ ऑस्ट्रिया शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें