सुकमा जिले में माओवादियों के सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर हमले करने के बाद केंद्र सरकार ने कहा था कि वह माओवादियों से निपटने की अपनी रणनीति की समीक्षा करेगी। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में माओवादियों के खिलाफ मजबूती और पूरी ताकत के साथ ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नक्सलियों को ठिकाने लगाने की तैयारी, केंद्र ने सुरक्षा बलों को सौंपी हिटलिस्ट
सोमावार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ पर हुए दिल दहला देने वाले हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वे इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी।।
यह भी पढ़ें- शहीद की अंतिम विदाई: पत्नी हुई बेहोश तो बेटी ने संभाला, भारत माता की जय से गूंजा शहर
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कहा था कि हमारे बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि सभी माओवादी प्रभावित राज्यों की बैठक 8 मई को होगी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।