फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माढ़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं पवार: राकांपा सूत्र

Wed, 13 Feb 2019 10:04 PM IST
Trainee Trainee भाषा, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार
विज्ञापन

राकांपा प्रमुख शरद पवार की चुनावी राजनीति में वापसी हो सकती है और वह दक्षिण पश्चिमी महाराष्ट्र के माढ़ा सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। पवार फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं।

विज्ञापन


सूत्र ने दावा किया कि यह महसूस किया गया कि चुनावों के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में उभरने की संभावना के लिए पवार को लोकसभा सदस्य होना चाहिए।

राकांपा के फिलहाल पांच लोकसभा सदस्य हैं। सोलापुर जिले की माढा सीट का फिलहाल पार्टी नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सूत्र ने कहा कि मोहिते पाटिल को राज्यसभा भेजा जा सकता है। पवार ने 2009 में माढा से चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें