फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने पवन कुमार बंसल को दी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Sat, 28 Nov 2020 03:31 PM IST
Sneha Baluni डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पवन कुमार बंसल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता और मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रहे पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बंसल को अंतरिम उपाय के तौर पर कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे पहले से ही पार्टी प्रशासन के प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे हैं। 

विज्ञापन


कौन हैं पवन कुमार बंसल
शांत, सौम्य रहने वाले पवन कुमार बंसल तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले काफी समय से बंसल राजनीति के नेपथ्य में थे, लेकिन इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद उनका कद फिर फ्रंट लाइन में आ गया है।
72 साल के पवन कुमार बंसल 10वीं, 13वीं, 14 वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं।

वह यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में बतौर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्यमंत्री, जल संसाधन मंत्रालय समेत तमाम विभागों में रहे हैं। वह केन्द्रीय रेल मंत्री भी बने थे, लेकिन उनके भतीजे विवेक सिंगला के ऊपर रिश्वत खोरी का आरोप लगने के बाद 3 मई 2013 को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा सूचना के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखने के लिए नियुक्त किया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें