फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Khera: पवन खेड़ा की गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में कल फिर होगी पेशी, हिमंत सरमा बोले- कानून अपना काम करेगा

Wed, 13 May 2026 11:03 PM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

यह मामला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुईयां शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में पवन खेड़ा और कुछ अन्य लोगों पर चुनाव के दौरान कथित रूप से गलत बयान देने और अपने दावों के समर्थन में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बुधवार को पूछताछ के लिए गुवाहाटी स्थित असम क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्राइम ब्रांच कार्यालय से निकलते हुए कहा कि मुझे गुरुवार सुबह 9:30 बजे फिर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं यहां आऊंगा। मैं सहयोग कर रहा हूं। पवन खेड़ा को फर्जी दस्तावेज, एक से अधिक पासपोर्ट और विदेश में कथित संपत्ति से जुड़े आरोपों के मामले में समन जारी किया गया था। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचने से पहले पवन खेड़ा ने कहा था कि वह कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, इसलिए समन के अनुसार पूछताछ में शामिल होने आए हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद वह विस्तार से अपनी बात रखेंगे। इस बीच हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मामले की जांच कानून के मुताबिक आगे बढ़ेगी। 

खेड़ा ने सार्वजनिक किए थे फर्जी दस्तावेज :सीएम हिमंत
अपनी दूसरी लगातार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार पवन खेड़ा क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए हैं और पुलिस उनसे जरूरी सवाल पूछेगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार की ओर से लिखित रूप में यह जानकारी मिल चुकी है कि जिन दस्तावेजों को पवन खेड़ा ने सार्वजनिक किया था, वे फर्जी थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच की गति इस बात पर निर्भर करेगी कि कांग्रेस नेता पुलिस के साथ कितना सहयोग करते हैं। हिमंत सरमा ने कहा, ''अगर वह सहयोग करेंगे तो चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट जल्दी दाखिल होगी, लेकिन सहयोग नहीं मिलने पर जांच में समय लग सकता है। हमारी कोशिश है कि मामले को जल्द पूरा किया जाए।'' 

सीएम सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप
यह मामला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुईयां शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में पवन खेड़ा और कुछ अन्य लोगों पर चुनाव के दौरान कथित रूप से गलत बयान देने और अपने दावों के समर्थन में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

क्राइम ब्रांच ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल करना, मानहानि, शांति भंग करने की नीयत से अपमान और चुनाव से जुड़े गलत बयान देने जैसी धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें