फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के बीच राहत: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा 15वां LPG टैंकर एमवी सनशाइन, भारतीय नौसेना बनी सुरक्षा कवच

Wed, 13 May 2026 10:30 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

एलपीजी टैंकर एमवी सनशाइन सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना समेत कई एजेंसियां जहाज को सुरक्षा और सहयोग प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फारस की खाड़ी से भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी टैंकर एमवी सनशाइन सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और अब भारत की ओर बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जहाज की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना सहित कई एजेंसियां लगातार सहयोग कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, यह भारत के लिए रवाना होने वाला 15वां LPG जहाज है जिसे फारस की खाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया है। मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच इस अभियान को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


मल्टी-एजेंसी ऑपरेशन से मिली सफलता
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया भारत सरकार की मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन का परिणाम है। भारतीय नौसेना ने इस अभियान में अहम भूमिका निभाते हुए जहाजों को आवश्यक सुरक्षा और एस्कॉर्ट प्रदान किया। एक अधिकारी ने बताया कि 15वां जहाज पहले ही होर्मुज पार कर चुका है और अंतिम जहाज भी सुरक्षित मार्ग पर है। 

भारत की समुद्री सुरक्षा रणनीति मजबूत
हाल के दिनों में भारतीय नौसेना ने इस क्षेत्र में अपनी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार गश्त और एस्कॉर्ट ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। यह कदम ऐसे समय में आया है जब कई देश ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक शिपिंग रणनीतियों पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें