जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए विदेशी चंदे और फंडिंग के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार 7 अलगाववादियों को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।
कश्मीर में हिंसा के लिए पाक से पैसा पाने वाले बिट्टा कराटे सहित 7 अलगाववादी नेता गिरफ्तार
अलगाववादियों को एनआईए ने जांच के बाद गिरफ्तार किया था। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों में एक हुर्रियत नेता गिलानी का दामाद भी शामिल है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 4 अगस्त को होगी।
Delhi: 7 Separatists who were arrested in connection with J&K terror funding case yesterday produced in a Delhi Court today pic.twitter.com/dn4qSQhRZY
— ANI (@ANI_news) July 25, 2017
गौरतलब है कि कश्मीर में उपद्रव और हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान से पैसा पाने के मामले में सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने बिट्टा कराटे को दिल्ली जबकि नईम खान, अलताफ, अयाज़ अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन, शाहिद उल इस्लाम को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।
इससे पहले पाकिस्तान से कश्मीर में हिंसा के लिए हवाला के जरिए फंडिंग, आतंकी संगठनों से कनेक्शन और मनी लॉंड्रिग से जुड़े मामलों मे शामिल होने के शक के आधार पर अलगाववादी नेताओं के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।