फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGHS: सीजीएचएस के नए सॉफ्टवेयर से मरीज परेशान, दवाइयों के मिलने पर संकट

Mon, 26 May 2025 02:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CGHS - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवा सीजीएचएस का लाभ केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लोग करते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को आजकल सीजीएचएस से इलाज कराना और दवा लेना परेशानी का कारण बन गया है। सीजीएचएस सेवाओं में लागू किया गया नया सॉफ्टवेयर बहुत धीमा काम कर रहा है जिससे चिकित्सकों को मरीजों की निरीक्षण करना और उन्हें दवा देना भारी परेशानी का कारण बन गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीजीएचएस ने अपने सेवाओं को बेहतर करने के नाम पर नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया था। इसे गत महीने 26 अप्रैल को लागू किया गया था। इसे लागू हुए करीब एक महीना बीत गया है। लेकिन इस दौरान चिकित्साकर्मियों का इसको लेकर अनुभव बहुत खराब रहा है। चिकित्साकर्मियों का कहना है कि पहले वे एक मरीज को पांच से दस मिनट के अंदर देख लेते थे और उन्हें उचित उपचार के लिए दवाएं भी लिख देते थे। लेकिन नए सॉफ्टवेयर ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी होने और बार-बार सर्वर स्लो होने के कारण एक-एक मरीज की समस्या का समाधान करने में 40-50 मिनट का समय लग रहा है। 

नए सॉफ्टवेयर के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मरीजों को वापस भी जाना पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या का समाधान कब हो पाएगा, इसको लेकर कोई कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें