पठानकोट मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमले के मास्टरमाइंड माने जा रहे जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर, डिप्टी कमांडर मौलाना रऊफ असगर, सईद लतीफ और मेन हैंडलर कासिफ जन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यह चार्जशीट स्पेशल एनआईए कोर्ट में दाखिल की है। सोमवार सुबह एनआईए ने चारों आतंकवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर पाकिस्तान पर दबाव बना दिया है जो अभी तक इन गुनहगारों का पक्ष लेता रहा है।
Chargesheet filed against JeM Chief Masood Azhar, JeM Dy Chief MA Rauf Asghar, Shahid Latif, launching commander & Kashif Jan, main handler
— ANI (@ANI_news) December 19, 2016