रामदेव की पतंजलि फूड्स लि. (पीएएल) अपनी मूल कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के गैर-खाद्य कारोबार को 1,100 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इसके बोर्ड ने सोमवार को इस सौदे के लिए मंजूरी दे दी। इससे पतंजलि फूड्स को बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनने में मदद मिलेगी।
पतंजलि फूड्स ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने पतंजलि आयुर्वेद के पूरे गैर-खाद्य कारोबार यानी बालों व त्वचा की देखभाल, दांतों की देखभाल और घर में उपयोग वाले उत्पादों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इसमें सभी चल व अचल संपत्तियां, अनुबंध, लाइसेंस, किताबें, रिकॉर्ड, कर्मचारी और पीएएल की कुछ ग्रहण की गई देनदारियां शामिल हैं। यह सौदा शेयरधारकों, कर्जदाताओं और अन्य मंजूरियों के अधीन है।