फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: इंदौर के इस स्टेशन पर घोड़ों को देख यात्रियों को हुई हैरानी, ट्रेन से इसलिए लाया जा रहा था दिल्ली

Tue, 31 Dec 2024 05:26 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railways:  बीते शुक्रवार 27 दिसंबर को मालवा एक्सप्रेस से सेना के करीब सात घोड़ों को नई दिल्ली भेजा गया है। इन सभी घोड़ों को गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी की होने वाली परेड के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
महू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के महू रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों यात्रियों को घोड़ों को ट्रेन में सवारी करते हुए देख अंचभा हुआ। जैसे ही नई दिल्ली जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर लाई गई और घोड़ों को कैरेज वेन में भेजना का सिलसिला शुरू हुआ, तो प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग कौतूहलवश यह दृश्य देखते रहे। कोच के आसपास बैरिकेड लगाकर घोड़ों को कैरेज वेन में भेजा जा रहा था। घोड़ों को वेन में चढ़ाने के लिए बोरियां रखकर रैंप बनाया गया था। दरअसल, इन घोड़ों को गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी की परेड के लिए दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार 27 दिसंबर को मालवा एक्सप्रेस से सेना के करीब सात घोड़ों को नई दिल्ली भेजा गया है। इन सभी घोड़ों को गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी की होने वाली परेड के लिए भेजा गया है। इन कोच में घोड़ों के साथ उन्हें संभालने वाले सैनिक भी रवाना हुए थे। कोच में घोड़ों के लिए घास, पानी और उन्हें बांधने के लिए रस्सी आदि के साज-सामान भी भेजा गया था।

सूत्रों का कहना है कि, पहले खेप के कुछ दिन बाद घोड़ों की दूसरी खेप भी दिल्ली रवाना हुई है। दूसरी खेप के ये घोड़े रीवा से इंदौर लाए गए थे। इसके बाद इन घोड़ा का महू के वेटरनरी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फिर इन्हें भी ट्रेन के जरिए नई दिल्ली भेजा गया। रेलवे सूत्रों का कहना है कि, 26 जनवरी की परेड को देखते हुए कई राज्यों से घोड़े दिल्ली आ रहे है। रेलवे ने इसके लिए पूरा बंदोबस्त किया है। ताकि किसी को कोई परेशान नहीं हो।
विज्ञापन


26 जनवरी की परेड की तैयारियां हुई शुरू
नए साल पर गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार बिहार, झारखंड, चंडीगढ़, कर्नाटक, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों को गणतंत्र दिवस 2025 के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें