फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एयर इंडिया की फ्लाइट में AC खराब, यात्रियों ने मैगजीन्स को बनाया पंखा

Mon, 03 Jul 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बड़े घाटे की मार झेल रही एयर इंडिया की परेशानियां खत्म नहीं हो रही है। अब दिल्ली से बग्डोगरा जा रही फ्लाइट में एसी खराब होने की वजह से यात्रियों को घुटन में सफर करना पड़ा। लोगों ने फ्लाइट  में मौजूद मैग्जीन्स को पंखे बनाकर इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


फ्लाइट में यात्रियों का गुस्सा उस वक्त फुटा जब उन्हें ये पता चला कि उड़ान भरते वक्त एसी खराब था और पायलट को इस बात की जानकारी थी। यात्रियों ने फ्लाइट में ही विरोध करना शुरु कर दिया, साथ ही ट्विटर पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने फ्लाइट में एसी के खराब होने और यात्रियों के विरोध करने की जानकारी दी है। दरअसल, फ्लाइट ने दिल्ली से सुबह 6 बजे बग्डोगरा के लिए उड़ान भरी थी और वहां पहुंचने तक एसी बंद रहा था। 
विज्ञापन


दरअसल, एयर इंडिया करीब  520 बिलियन रुपयों के घाटे में चल रहा है और अब इस घटना को इससे जोड़ कर देखा जा रहा है। इस पहले भी एयर इंडिया की तरफ से घाटे की भरपाई के लिए कई बदलाव किए गए, जिसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ा।

एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में सलाद में कटौती और कम मैग्जीन्स रखने का फैसला लिया। उनका कहना था कि ये इसलिए किया गया, क्योंकि यात्री दी जाने वाली सलाद को वेस्ट कर देते हैं और मैग्जीन्स इसलिए कम की गई ताकि फ्लाइट पर भार कम पड़ेगा, जिससे तेल कम इस्तेमाल होगा।
  #WATCH Air India Delhi-Bagdogra flight took off with faulty AC system, passengers protested complaining of suffocation pic.twitter.com/3nibvSrb1E — ANI (@ANI_news) July 3, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें