फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डों पर थर्मल स्कैनर से होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश

Wed, 22 Jan 2020 09:28 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार भी सतर्क हैं। गौरतलब है कि चीनी शहर में वायरल निमोनिया के चार और मामलों सामने आए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से सलाह मिली है कि चीन से कोलकाता, दिल्ली और मुंबई आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए पूर्व-आव्रजन काउंटरों थर्मल कैमरों से जांच की जाएं। 

विज्ञापन



इससे पहले चीन में कोरोना वायरस के फैलने की खबरों के मद्देनजर सरकार ने एक यात्रा परामर्श जारी करते हुए नागरिकों को बचने के लिए कुछ उपायों का पालन करने को कहा है। इस वायरस से सांस संबंधी समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है। 



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संचरण के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन चीन की यात्रा करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे खेतों, पशुओं के बाजारों या जहां बूचड़खाने हों वहां की यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन


इसके साथ ही लोगों को कच्चे या अधपके मांस के उपभोग करने से भी बचने की सलाह दी गई है। परामर्श में कहा गया है कि उन लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए जो अस्वस्थ हैं या जिनमें बीमारी के लक्षण हैं, जैसे खांसी, नाक का बहना आदि। अगर सांस की समस्या है तो यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

क्या है यह वायरस
सार्स वायरस परिवार का एक नया सदस्य कोरोना वायरस है। इसके संक्रमण से सर्दी, सांस लेने की तकलीफ, बुखार और थकान की शिकायत होती है। कुछ कोरोना वायरस जानवरों में फैलते हैं, जबकि दूसरे कोरोना वायरस इंसान से इंसान में फैलते हैं।

यह रखें ध्यान

  • सीफूड खाने से बचें और इसके बाजार में भी नहीं जाएं।
  • चीन जाने वाले कृषि फार्मों, जिंदा पशुओं के बाजारों में जाने से बचें।
  • पशुओं को काटे जाने के स्थान पर न जाएं, कच्चा या अधपका मांस न खाएं।
  • अस्वस्थ या किसी बीमारी के लक्षण वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
  • सांस लेने की समस्या है तो यात्री यथासंभव मास्क पहनकर ही यात्रा करें।
  • व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें, साबुन से ही हाथ धोएं।
  • खांसने या छींकने पर मुंह ढकने जैसे शिष्टाचार का पालन करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें