फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: बंगलूरू हवाईअड्डे पर जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपी, कोलकाता से लाया था 30 सोने के बिस्किट

Tue, 15 Aug 2023 03:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

हवाईअड्डे पर तैनात कर्मचारियों को एक यात्री की गतिविधि पर शक हुआ। ऐसे में यात्री घबराकर टॉयलेट में घुस गया। अधिकारियों ने उसे बाहर निकाला और जांच की।
विज्ञापन
30 gold biscuits weighing 600 grams - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू हवाईअड्डे पर यात्री के पास से 600 ग्राम सोना बरामद किया गया है। कोलकाता से आने वाला यात्री एयर एशिया की फ्लाइट 151536 में सोना छिपाकर बंगलूरू लाया था। हवाईअड्डे पर जांच के दौरान अधिकारियों ने यात्री को पकड़ लिया। आरोपी ने एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों को चकमा देने के लिए शौचालय में सोना छिपाकर रखा था।

जानकारी के अनुसार, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने बंगलूरू के टी2, केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर एयर एशिया की उड़ान I51536 से कोलकाता से आने वाले यात्रियों को रोक लिया। दरअसल, हवाईअड्डे पर तैनात कर्मचारियों को एक यात्री की गतिविधि पर शक हुआ। ऐसे में यात्री घबराकर टॉयलेट में घुस गया। अधिकारियों ने उसे बाहर निकाला और जांच की। यात्री के पास से 600 ग्राम वजन के 30 सोने के बिस्कुट मिले। 

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें