वेरावल प्रभारी रेंज वन अधिकारी खिमन पंपनिया ने बताया कि यह घटना मताना गांव में हुआ जो वेरावल रेंज के अंतर्गत आता है। गांववालों के अनुसार तेंदुआ बच्चे को उसके घर से 500 मीटर दूर खसीटकर ले गया था।
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक तेंदुए ने दो साल के बच्चे को मार डाला। इसकी जानकारी वन अधिकारी ने मंगलवार को दी। यह घटना मताना गांव में सोमवार की रात नौ बजे की है, जब बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि बच्चे के पिता रमेश जाधव ने बताया कि तेंदुआ बच्चे को खसीटते हुए लेकर गया। काफी खोजबीन के बाद घर से 500 मीटर दूर बच्चे का शव झाड़ियों में मिला। वेरावल प्रभारी रेंज वन अधिकारी खिमन पंपनिया ने बताया, 'यह घटना मताना गांव में हुआ जो वेरावल रेंज के अंतर्गत आता है। गांववालों के अनुसार तेंदुआ बच्चे को उसके घर से 500 मीटर दूर खसीटकर ले गया।'
उन्होंने यह भी कहा, 'स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में तीन-चार तेंदुए हैं। हमने उन्हें पकड़ने के लिए तीन पिंजरे बनवाएं। इसके अलावा भी उन्हें पकड़ने के लिए तीन अन्य पिंजरों का निर्माण किया जा रहा है।'
विज्ञापन
इस घटना के तीन दिन पहले इलाके में तेंदुआ ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को मार डाला था। वन अधिकारियों के अनुसार पिछले छह महीनों में इस इलाके में तेंदुए के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है।