फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में बड़ी चूक: उड़ान भरने वाला था विमान, यात्री ने खोल दिया इमरजेंसी गेट

Fri, 10 Feb 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरक्षा में चूक
विज्ञापन
मुंबई से चंडीगढ़ की इंडिगो की फ्लाइड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि एक यात्री ने विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया। मामले में एक यात्री घायल हुआ है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आरोपी यात्री को सिक्योरिटी स्टाफ और मुंबई एयरपोर्ट सीआईएसएफ को सौंप दिया गया है। एयरलाइन ने इस मामले में यात्री के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। मामले की फिलहाल जांच चल रही है।

इंडिगो ने घटना की पुष्टि करते हुए यात्री के इस व्यवहार की जानकारी दी है। फ्लाइट 6E 4134 मुंबई से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने वाली थी। बोर्डिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाद एयरक्राफ्ट जैसे ही उड़ाने भरने वाला था सीट नंबर 12C के यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे टाला गया बड़ा हादसा

- फोटो : indigo
फ्लाइट के स्टाफ ने इस घटना को तुरंत देखते हुए कैप्टन को इस बारे में सूचित कर दिया। इस पूरी घटना के दौरान एक अन्य यात्री जो कि सीट नंबर 12 A पर बैठा था घायल हो गया।

जिसके बाद कैप्टन ने इंजन बंद करने के बाद ग्रांउड स्टाफ को मामले की जानकारी दी। यात्री को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इमरजेंसी गेट खोलने वाले यात्री को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ और सीआईएसएफ की टीम को सौंप दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में इंडिगो ने यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अब मामला स्थानीय प्रशासन के पास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें